Menu
blogid : 15051 postid : 1197712

९०%क्षुद्रो के मुंह मुरझाए

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

गतांक से आगे..

सातवां बेतन आयोग से देश के दस प्रतिशत राजनीतिक उच्च वर्ण( विधायिका ,कार्यपालिका ,स्थिर नौकरी व्यवसाय वाले ) के घरों मैं मिठाईयां बनती जा रही हैं | दीपावली चार महीने पाहिले ही आ गयी है | मन मैं आतिशबाजी फ़ूट रही है | नयी नयी उमंगें कुलाचें मार रही हैं | धन्य हो भारत की सरकारें जो सरकारी कर्मचारियों की घर जमाई सा ख्याल रखती हैं | बिन सरकारी कर्मचारी उनकी सरकार कैसे चल पाएगी ,कैसे बनेगी | जय हो जय हो ….जय हो …| ….सभी अस्थिर जनता जो किसान हो या प्राईवेट कर्मचारी ,दैनिक मजदूर या इसी तरह के लोग और उनसे जुड़े परिवार ,क्षुद्र ही कहलाते और बने रहते हैं | आबादी के ९० प्रतिशत होते हैं |….बाकि ९०% जनता तो आम आदमी(क्षुद्र ) है |…भारत माता की जय बोलते बोलते भावुक हो समर्पित हो जाएगी | और क्षुद्रता प्राप्त जनता तो राजनीतिक उच्च वर्ण की जूठन पर पल ही जाती रही है |….टैक्सों से बेतन आयोग से विकास के टैक्सों से जो मंहगाई बढ़ेगी उसको राजनीतिक उच्च वर्ण तो अपने बड़े बेतन भत्तों से महसूस भी नहीं कर पाएगी | किन्तु क्षुद्र (आम आदमी) जनता के मुंह पर और भी गहरी कालिख पूत जाएगी जिसको धोने मैं दस वर्ष फिर बीत जायेंगे | तब फिर नया बेतन आयोग की कालिख से बचने के लिए राजनीतिक उच्च वर्ण मैं जाने का भ्रष्टाचारी साधन अपनाना होगा | …………………...जो बीते समय भारतीय जनता पार्टी की धारणाएं थी वाही विचार मैं आ रही हैं | जनसंघ या भ जा प ९० प्रतिशत क्षुद्र आम आदमी के पक्ष को ही सदैव कहता रहा था | उसने कलर टी वी ,कप्यूटर ,हैवी अर्थ मूवर और सेटेलाईट ,जैसे खर्चीले मुहीम का सदैव इस लिए विरोध किया की इससे आम गरीब आदमी की मांग घटेगी | गरीबी और बढ़ेगी | बेरोजगारी बढ़ेगी | यह गांधी दर्शन के भी विरुद्ध था | किन्तु आज ९० प्रतिशत आम गरीब क्षुद्रों को नकारते विकास मार्ग पर किसी भी हालत मैं बढ़ती जा रही है | अस्थिर ९० प्रतिशत जनता और भी टैक्स भार से दबती जा रही है | जब मार्ग विश्व गुरु ,अध्यात्म योग का चुना है तो क्यों इस प्रलयंकारी आपदई मार्ग के लिए लालायित है | मुझे लगता है मोदी जी दिग्भ्रमित होते जा रहे हैं | विकास के लिए वे आम जनता को दबाते जा रहे हैं | नित नए दिन टैक्स बढ़ते जा रहे हैं | सातवां बेतन आयोग केवल उच्च वर्ण का ही भला करेगा अन्य ९० प्रतिशत और भी दबते जायेंगे | कैसे आएंगे सबके अच्छे दिन कैसे होगी ओम शांति शांति …………………………. और राम राम सत्य हो गया आम आदमी का | ………………अब नहीं लिखा होगा आम आदमी आधार कार्ड मैं |……………… क्योंकि आम आदमी पार्टी का होता प्रचार | ………………125 करोड जनता सब मिल बोलो राम । ………………….किंतु भला करेंगे 10 प्रतिशत का ही ऱाम । …………………बाकी सब क्षुद्र होते,लेकर भाग्य नहीं आते ।…………… करो ऱाम ऱाम सत्य आम आदमी का । ………………….फिर लेकर आना भाग्य । ………………राज योग लेकर आना ,आम आदमी ना कहलाओगे ।…………… आम आदमी बन कर बोट देने वाले ना रह जाओगे ।………………और ओम शांति शांति पाओगे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply