Menu
blogid : 15051 postid : 952563

स.श..श.. चोर चोर मौसेरे भाई …

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

संसद शतरंज सत्र …कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की विशात विछी है | सदा से जीतती आती कांग्रेस को हराकर भ जा प् ,और एक बाजी हार चुकी कांग्रेस …| भारतीय जनता पार्टी के अकेले बजीर ने कांग्रेस को मात दे दी थी | कांग्रेस के कमजोर पड़ चुके बजीर अब केवल पैदल ,और हाथी घोड़े ऊंटों पर ही मैदान मैं हैं | पैदल ही तो जिन्दा होकर मुख्य शक्ति बन जाते हैं | कांग्रेस अब भारतीय जनता पार्टी के किंग को अपने हाथी घोड़े पैदल ,ऊंटों से घेर कर आगे पीछे हो रही है | किन्तु किंग अभी सुरक्षित है वहां तक कोई शह भी नहीं पड़ रही है | बस पांच सालों तक शह ही तो दी जा सकती है | घेरे रहो कभी तो गलती मात दे ही देगी | ………………………………………………..लगता है कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी साकार दो लड़ाकू औरतों के रूप मैं हैं | जिनमें भयंकर तू तू मैं मैं हो रही है | औरतें अपनी तू तू मैं मैं मैं गड़े मुर्दे तेजी से उखाड़ती हैं | कुछ औरतें एक पक्ष मैं खड़ी हो जाती हैं तो कुछ दूसरे पक्ष मैं | ……..किसी कम्पटीसन मैं बैठने वाले छात्र के लिए जनरल नॉलेज तुरंत बड़ जाती है | ..…जैसे औरतों की लड़ाई मैं नैतिकता कुछ सब्जेक्ट नहीं रह जाता ,सिर्फ उलाहना ताने ही होते हैं | तेरा पाप ही भयंकर है | मैंने तो क्या किया | एक सीमा का अंत यही होता है हाँ मैं ही किया क्या कर लेगी | ……………………….संसद के इस सत्र मैं एक दूसरे के पापों ,घोटालों को ही मोहरा बनाया गया है | तेरे पाप बड़े तू इश्तिफा दे ….नहीं तेरे तो पाप और भी भयंकर हैं इश्तिफा तू दे | …….ललित मोदी विवाद और व्यापम घोटाले को लेकर विपक्ष के कड़े हमलों का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी दल विदेश मंत्री मिनिस्टर सुषमा स्वराज, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।………इससे निपटने के लिए अब एनडीए सरकार ने केरल, कर्नाटक, असम, गोवा (कांग्रेस की पिछली सरकार) और हिमाचल प्रदेश जैसे कांग्रेस के शासन वाले राज्यों में घोटालों को उठाने की योजना बनाई है। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने दोनों सदनों से अपने उन सांसदों की सूची तैयार की है, जो सदन की कार्यवाही स्थगित कर केरल में सोलर और बार रिश्वत मामले, गोवा और असम में वॉटर प्रॉजेक्ट्स, उत्तराखंड में बाढ़ राहत घोटाला, कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कथित भूमिका वाली स्टील घोटाला जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस देंगे। एक कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘अगर विपक्ष राजे और चौहान का इस्तीफा चाहता है तो उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक और असम में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को पहले इस्तीफा देना चाहिए।’ …………………..जेडी (यू) के नेता शरद यादव ने पिछले उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि जब बीजेपी और उनकी पार्टी गठबंधन में सहयोगी थे तो विपक्ष में रहते हुए उन्होंने सरकार को माधवसिंह सोलंकी, अश्विनी कुमार, पवन कुमार बंसल और अन्य लोगों से इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया था। ……………………………………………...क्या सुन्दर मजाक है पापी को पाप की सजा की बात तो सोचना बेकार है सिर्फ एक दूसरे पर आक्षेप कर ही संतुलन लाने की कोशिश की जा रही है | क्या किसी अदालत मैं ऐसा होता है की किसी आरोपी पर केस चले और आरोपी उस आरोप पर न बोलकर उस के आलावा पाप करने वाले पापियों पर बोले | पाहिले उसके पाप देखो उसे सजा दो तब मेरे पाप पर बोलना | …………यानि सीधी सी ब्लैक मेलिंग ,समझ लो मेरे को छेड़ा तो बचेगा तू भी नहीं …| दूध का धुला तू भी नहीं है चोरी तू भी करता है ,चोरी तूने भी की है | मेरे चिट्ठे तू खोलेगा तो खुलेंगे तेरे भी चिट्ठे ….| कुर्सी मेरी जाएगी तो बचेगी तेरी भी नहीं …..| …………………………………..किन्तु कांग्रेस भी कैसे अपने साथ हुए बलात्कार को भूल सकेगी जैसा उसके साथ हुआ वैसा ही तो प्रतिउत्तर तो दे रही है | कभी किसी से बुरा तो अलग रहा अच्छा चिकनी चुपड़ी बात भी न कहने वाले मनमोहन सिंह को कैसा स्वरुप दिखाया | संसद मैं क्या कुछ नहीं झेला कांग्रेस ने | ……अच्छी तरह याद है २ जी स्पेक्ट्रम के समय की संसद को ठप्प करना , याद है कोयला घोटाले की संसद जिसमें अश्विनी कुमार का इस्तीफा माँगा गया था | ….याद है रेल मंत्री पवन बंसल के समय की संसद को ठप्प करना ,| .यदि कांग्रेस के ए राजा , अश्विनी कुमार ,और पवन बंसल ने त्याग किया है | तो क्यों नहीं सुषमा स्वराज , बसुन्धरा राजे , शिवराज सिंह परंपरा को निभाते त्याग कर रहे हैं | मेरे लाडले लायक तेरे नालायक या मेरे नालायक तेरे लायक कैसे ,जब कठघरे मैं खड़े हैं तो एक सा वर्ताव होना चाहिए | किन्तु इस जनता को कौन समझाए की हर औरत का लाडला ही .नैतिक होता है उसके हजार बुरे कर्म भी कृष्ण सी लीलाएं ही होती हैं | …….किन्तु इस शतरंज की विशात मैं नुकसान किसका ज्यादा होगा कांग्रेस का जिसके केवल पैदल ही बचे हैं या भारतीय जनता पार्टी का जिसके बजीर हाथी घोड़े सब जिन्दा हैं | पैदल के मुकाबले बजीर सबसे महत्वपूर्ण होता है | यानि कांग्रेस खोकर भी कुछ प् ही लेगी |………………….भलाई इसी मैं है चोर चोर मौसेरे भाईयों का रिस्ता कायम रखो ,तू भी खुश मैं भी खुश ….. | …वार्ना इस्तीफा देने की बन्दर बाँट होती जाएगी कोई भी नहीं बचेगा सब इस्तीफा खा जायेगा | ………………………………………………………..अब सबकी नजरें सुदामा से बने कृष्ण पर होंगी कैसे किस धर्म की स्थापना करते हैं ………………………………………………………….यदा यदा ही धर्मष्य ग्लानिर्भवतु भारतः ,,,,………………………………………………….ओम शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply