- 216 Posts
- 910 Comments
को परास्त करते प्रधान मंत्री पद पाया और उन्हीं के नाम से निष्कंटक राज्य भोगा | जय प्रकाश नारायण रुपी किशन को भी पराजित अपमानित नेताओं ने ,पार्टियों ने समझा और सत्ता पायी | ……………………………………..अरविन्द्र केजरीवाल की विजय श्रीगणेश यात्रा भी किशन अन्ना हजारे के ही प्रताप से हुयी | किन्तु अचानक मिले इस विजय से अरविन्द्र केजरीवाल का अहंकार ग्रस्त हो जाना पतन की ओर ले जा रहा है | शायद अरविन्द्र केजरीवाल को भी अर्जुन की तरह अपनी विद्वता व राजनीती पर ,रणनीति पर अहंकार हो गया है | शायद इसी लिए वे किशन को तुच्छ समझते उजुल फिजूल कार्य कलापों से भ्रमित होते जनता को भी भ्रमित कर रहे हैं | उनकी नजर मैं किशन एक रिटायर्ड साधारण व्यक्ति बन चूका है | जिसको सम्मान देना सलाह लेना ,जनता के सामने सम्मान देना वेवकूफी लग रही है | हे कलियुगी अर्जुन कलियुग मैं भी किशन के विना तुम युद्ध नहीं जीत पाओगे | न ही सम्मान पा पाओगे | मीडिआ मैं बने रहकर अपनी शक्ति पर भ्रमित हो चुके हो | कपिल के लाफ्टर शो की तरह लोग सिर्फ मनोरंजन ही कर रहे हैं जिसको तुम अपनी शक्ती मान रहे हो ||…………………...अगर आप को कुछ पाना है युद्ध जीतना है तो जिस किशन के आशीर्वाद से पराक्रम प्रभाव से शक्तिमान महसूस कर रहे हो उसकी शरण मैं जाकर मीडिआ को दरसाओ | जवाहर लाल नेहरू ,विक्रमादित्य ,अर्जुन की तरह किशन की भक्ती मैं डूबते उनका आशीर्वाद ही सर्वोच्च मानो | उनके आशीर्वाद के विना पहिले तो कुछ पा ही नहीं सकते ,अगर जो कुछ पा भी लोगे तो स्थिर और सम्मान जनक न होगा | और बुलबुलों की तरह मिट जायेगा | किशन को भी एक माध्यम चाहिए अर्जुन के रूप मैं , अर्जुन को तो युद्ध करना ही है | विजय वहीँ होगी जहाँ किशन के साथ अर्जुन होंगे | गीता मैं कहा भी है ………………………………………………..यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः | तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम ||……………………………………. जहाँ योगेश्वर कृष्ण हैं ,जहाँ गांडीवधारी अर्जुन हैं ,वहीँ पर श्री विजय,विभूति और अचल नीति है ……………………………………………………………………………………………यहाँ भी प्रचंड शक्तिशाली कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को अगर परास्त कर सकोगे तो किशन के सारथी होने पर ही | जागो अहंकार त्यागो आम आदमी ही नहीं देश ही नहीं विश्व भी तुम्हारी विजय चाहेगा | अपने लक्ष्य को पाना ,भ्रष्टाचार का अंत ही है ,और लक्ष्य प्राप्ती के लिए किशन शरण आवश्यक है |.भ्रष्टाचार को मिटाकर धर्म की स्थापना ही किशन का लक्ष्य है ,जिसके कारक माध्यम , अरविन्द्र केजरीवाल रुपी अर्जुन तुम ही हो | किशन को विराट रूप दिखाने को मजबूर मत करो |…………………………………………………………..ॐ शांति शांति शांति |
Read Comments