Menu
blogid : 15051 postid : 764046

संजीवनी को जहर समझ रहे केजरीवाल

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

वेंटीलेटर पर साँस लेती AAP और उसके संयोजक को जीवन रक्षक संजीवनी मिलने से फिर एक बार हरिश्चन्द्री सत्य घेर चुके हैं | एक बार फिर अंतिम सांसे सामान्य साँस से भ्रष्टाचारी नाशक शक्ति उभर चुकी है | एक बार फिर एक राजनीतिज्ञ न लगते हरिश्चंद्र ही नजर आ रहे हैं | सत्य के लिए एक बार राजपथ छोड़कर प्रताड़ित केजरीवाल जी फिर राज पथ को त्यागने की सत्यवादी प्रकृति से घिर चुके हैं | एक कुशल राजनीतिज्ञ अपने मृत हो चुके स्वरुप को मिलते प्राण पाकर खुस होता | ………………………………………....सरकार न बनने देना सिर्फ केजरीवाल के लिए आप के लिए ही घातक होगा | भारतीय जनता पार्टी यदि आप को तोड़कर भी सरकार बनती है तो भी आप अपने अश्तित्व को पुनर्जीवित कर सकती है | २० करोड़ मिल तो रहे हैं | धन भी मिलेगा विपक्ष मिलते अपने को जीवन भी मिल जायेगा | आप टूटकर भी फायदे मैं रहेगी | विधायक भी जीवित रहेंगे | केजरीवाल जी आप अपने त्याग से अपने को आप पार्टी को जीवन तो देंगे ही ,चुनाव से भी जनता को बचाएंगे | भारतीय जनता पार्टी के पास तो अपार सम्पदा दैवीय रूप से छप्पर फाड़ कर आ चुकी है | एक दिल्ली अभी नहीं मिलेगी तो फिर हासिल कर लेगी | इतना बखेड़ा भी वह इसीलिये कर रही है की जनता से कहने का नैतिक अधिकार बन जायेगा हम तो सरकार बना रहे थे हमें सहयोग नहीं मिला ,या विपक्षियों ने अड़ंगा लगा दिया | कांग्रेस तो कुछ भी नहीं खोयेगी यदि चुनाव होते हैं | अब इस विचार को तो छोड़ ही दो की सरकार मैं शामिल हो सकते हो | एक बार फिर विपक्ष मैं रहते भ्रष्टाचार पर चोट करते रह कर मीडिया मैं बने रह सकते हो | शांति से भारतीय जनता पार्टी जो करना चाह रही है ,उसे करने दो सरकार बनने दो ,आप टूटकर भी बनती है तो भी बनने दो | इसी मैं आप का भला है | संजीवनी को जहर मत समझो | सरकार न बन पाना ही घातक जहर सिद्ध होगा | एक बार लोक सभा मैं हरिश्चन्द्री आत्मघाती छलांग लगा कर सब कुछ गँवा चुके हो | राजनीती मैं आये हो तो राजनीतिज्ञ बनो | पेंट शर्ट को उतार दो सफ़ेद धोती कुरता या कुरता पैजामा टोपी पहिनकर चाणक्य बन जाओ | पांच साल विधान भवन की हवा खाकर कुछ स्वास्थ तो बना लो कुछ नेता से तो लगोगे | भारत मैं जनता मोटी तोंद वाले सफ़ेद पोशों को ही नेता मानती है | अनसन कर कर अपने को सुख चुके हो | दिल्ली को ही नहीं देश को भी आप जैसे सच्चे हरिश्चंद्र की बगुला भगती रूप मैं आवश्यकता है | आप देश को एक भ्रष्टाचार नाशक बूटी दे चुके हो | उसका प्रचार करते रहना जरूरी है | केंद्र मैं बने रहकर आप भ्रष्टाचार खरपतवार पर प्रहार करते रहोगे | भूल जाओ सत्य को | जब प्रबल बकता नरेंद्र मोदी जी भी मौन धारण कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं अपने दिल्ली के देश के हित के लिए मौन धारण कर लेते | कुछ तो होने दो सरकार तो बनने दो | कांग्रेस से या भारतीय जनता पार्टी से किसी से तो बनाकर रखो | बरना दोनों सशक्त पार्टियों के बलात्कार को झेलोगे | चीथड़े चीथड़े ही उड़ाकर बन्दर बाँट करना चाह रही हैं दोनों पार्टियां | राजनीती समझो बरना अन्ना हजारे जी की शरण मैं जाकर अनसन ही करना पड़ेगा | …………………………………………………………….ओम शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply