Menu
blogid : 15051 postid : 756991

हिन्दूज्म निरंकुशता का पदार्पण

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

काम भी तो बहुत अच्छे दिन लाने वाले करने हैं तभी तो और शक्ति बनानी है | जब देश के सारे राज्यों की सरकारें भारतीय जनता पार्टी की होंगी ,राजयपाल भी भारतीय जनता पार्टी के होंगे | केंद्र भी भारतीय जनता पार्टी का तभी तो राम राज्य पूर्ण होगा | राम मंदिर भव्यता से बन सकेगा | कश्मीर से धरा 370 हटाई जा सकेगी | यहाँ तक की हिन्दू राष्ट्र के रूप मैं विश्व को मान्यता देनी ही पड़ेगी | आज भारत के आराध्य एकेश्वर ही हो चुके हैं | किसी दूसरे ईश्वर की कल्पना भी नहीं हो पा रही है | भगवन कृष्ण की तरह ही बन चुके हैं नरेंद्र मोदी जी …| हो सकता है आने वाले समय मैं महाभारत सा ग्रन्थ भी रच जाये जिसमें भगवत गीता सी अमर वाणी का उदघोस करते नजर आएं | इंद्र को घमंड हो गया था उसके घमंड को चूर चूर करना भी तो था | ”अहम ब्रह्माष्मी ” भी तो सिद्ध करना होगा | महर्षि व्यास की लेखनी तो आजतक निभा ही लेगा | कलयुग मैं भगवन का अवतार शायद हो ही चूका है अब हर भारतीय ने अपने आराध्य को पहिचान ही लिया है अब सिर्फ नमो नमो का जप करते सारे भारतियों का उद्धार अवश्य ही होगा | कण कण मैं विद्यमान भगवन कृष्ण अब फिर साकार हो चुके हैं | अब सिर्फ नाम मात्र ही उद्धार कर देगा | भगवन कृष्ण की तरह पुरुषोत्तम सिद्ध हो ही जायेंगे | हमारे आराध्य जो कुछ भी करेंगे वह जन हित के लिए ही तो होगा | यही विचार जन जन मैं जाग्रत होगा | ……………………………………………………………………………...अच्छे दिन फिर कलियुग मैं भी आ ही गए हैं | रेल किराया भी तो दिल थोक कर बड़ा दिया अर्थ व्यवस्था जो सुधारनी होगी ,गरीब अब शाही अंदाज की व्यवस्थित गाड़ियों मैं सफर का मजा ले सकेंगे | गरीबों का काम तो होता ही चिल्लाना है | कुछ भी दे दो कितना ही रियायत कर दो चिल्लायेंगे तब भी | जब शाही अंदाज मैं सफर करेंगे अपने आप चुप होते जायेंगे | पैसे कोई पेड़ पर तो उगते नहीं,कुछ न कुछ जुगाड़ ,पराक्रम तो करना ही पड़ता है | कड़वी दवा तो खानी ही पड़ती है | ………………………………………ओम   शांति   शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply