Menu
blogid : 15051 postid : 738013

प्यार किया कोई चोरी नहीं की ,छूप छूप आंहें भरना क्या जब

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

..क्या संकोची राजनेताओं की तरह पुत्र उत्पन्न होने पर भी ,४० वर्ष बाद भी साहस नहीं करते | पुत्र को ही सिद्ध करना पड़ा ,माता पिता के संबंधों को |आखिर पुत्र मानते माँ को घर मैं स्वीकारना ही पड़ा | ……………………………………………………………………………..अपने और माता के अधिकारों के लिए लड़ना उचित नहीं होता | यही विचार कर क्षत्रीय धर्म का पालन करते जग जाहिर कर दिया | अब मैं गर्व से कह सकता हूँ कि …..प्यार किया कोई चोरी नहीं की ,छूप छूप आँहें भरना क्या …………………………………………| …………..नव युवक ,नवयुवतियों के लिए अब प्यार के सार्वजनिक करने की मर्यादा होगी | यह तो पुरानी मर्यादा हो गयी है अब उम्र दराज पुरुष भी आपने प्रेम का लोकार्पण करते नहीं हिचकिचाएंगे | जब दिल दे ही दिया है तो अपना कर्तव्य भी तो होता है प्रेमियों का कि अपने प्रेम धर्म को सार्वजानिक कर निभाएं | दिल दे दिया है जान भी दे देंगे ….ऐसी स्तिथी आपके साथ नहीं आने वाली ,राजनीती मैं तो आपकी कुशलता के डंके बजते रहे हैं | किसी भी व्यक्ति की बोलती बंद कर देना आपकी महारत रही है | अब दो अक्षर के शब्द प्रेम पर भी आप अपना भाष्य लिखकर एक नयी मर्यादा स्थापित कर देंगे | कमजोर, साहस विहीन प्रेमियों को नया खून का संचार कर भरपूर पराक्रम से भर दिया है आपने | अब इश्क से डर नहीं लगेगा …..| क्यों कि डर लगता है और उसके विना रहा भी नहीं जाता …….| क्या करें दिल तो बच्चा है जी ….| हैप्पी करवा चौथ …..… स्त्री जाती के प्रबल हितकारी भावनाओं से ओतप्रोत ,आप किसी भी नारी को दुखी नहीं देखना चाहते ,जिसमें उसका भला हो वही करते हैं आप | सुनंदा पुष्कर ,गीतिका शर्मा जैसी कहानियाँ न बन जाएँ यही विचार कर आपने अपने प्रेम धर्म का इजहार किया | धन्य हो आप एक नारी का उद्धार कर आप अवश्य ही लोक परलोक मैं अवश्य ही वास्तव मैं दिग्विजयी होंगे | त्यागी नारी को स्वीकार कर आप भगवन राम को अवश्य ही स्वर्ग मैं आशीर्वाद देने को मजबूर कर देंगे | भगवन राम का आशीर्वाद अवश्य ही आपको दिग्विजयी बना देगा | आपका अश्वमेघ यज्ञ सफल होगा | …………………………………………………..ओम शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply