Menu
blogid : 15051 postid : 717365

अरे दीवानो मुझे पहिचानो मैं ही हूँ कांग्रेस ..

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

भारतीय जनसंघ ,एक ऐसी पार्टी जो कांग्रेस की हिन्दू विरोधी नीतियों को दृष्टिगत बनी थी | मुस्लिम तुष्टिकरण ,कश्मीर को विशेष दर्जा का विरोध ,पूंजीवाद का विरोध कभी साम्यवाद का विरोध ,भ्रष्टाचार का विरोध ,हिन्दू भावनाओं को उजागर कर उनके प्रति अत्याचार का वोध करना सभी कुछ कभी भी सत्ता रूड नहीं होने दे पा रहा था | मुखोटा बदला भारतीय जनता पार्टी के रूप मैं पूंजीवाद को मान दिया | मुसलमानों को भी अपनाया ,भ्रष्टाचार को भी अपनाया | विभिन्न विचारधाराओं की पार्टीओं को भी अपनाया | कश्मीर पर विचार बदले और सत्ता पायी | १० वर्षों से लाख कोशिशों के बाद भी जब सत्ता न मिल पा रही है तो फिर थोडा और कांग्रेसी बनते महात्मा गांधी को अपनाया ,लोह पुरुष सरदार पटेल को तो माथे का मुकुट बनाते लोह प्रतिमा घोषित कर दी | राम नाम का जप बंद करते जा रहे हैं | हमें भी ज्ञान हो गया है कि राम नाम से मुक्ति मिलते परलोक तो सुधारा जा सकता ,किन्तु इस लोक मैं प्रधानमंत्री पद नहीं पाया जा सकता है | अब हम भी रघुपति राघव राजा राम , पतीत पावन सीता राम से ईश्वर अल्ला तेरो नाम सबको संमती दे भगवन के सिद्धांत को मानने लगे हैं | ……………………………..हमारा भी वही उद्देश्य है जो कांग्रेस का जैसे भी हो तोड़ जोड़ के भी सत्ता हासिल करो | किया भी क्या जा सकता है देश को स्थिर सरकार जो देनी होती है | अर्थ व्यवश्था जो सुधारनी होती है | तभी तो पार्टी की अपनी ,अपने इष्ट मित्रों की भी अर्थव्यव्ष्ठा सुधारनी होती है | परिवार भी चलाना है ,पार्टी भी चलाना है देश भी चलाना है ,कितनी महान बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं यह भी समझना चाहिए | समझौता करना ही पड़ता है | जनता पर बोझ डालना समझदारी नहीं होती है | कभी कांग्रेस को मौका दे देते हो कभी भारतीय जनता पार्टी को क्या फर्क पड़ता है |अब हमारी सामान्य नीतियां भी सामान्य ही हैं मत हिचकिचाओ | चुम्बक मैं दो ही ध्रुव होते हैं नॉर्थ और साउथ ..| कमजोर लोह कणों ने किसी न किसी पोल से चिपकना ही होता है | शक्ति तो एक ही है चुंबकीय शक्ति ..| मुख्य चुम्बक से बने अन्य चुम्बक यदि अपने को सच्चा चुंबक समझने लगते हैं तो यह उनकी मूर्खता ही होगी | एक दिन उनकी चुंबकीय शक्ति ख़त्म होनी ही होती है | समझदारी यही होती है की मुख्य चुम्बक से चिपके रहो और अपनी चुम्बकीय शक्ति बनाये रहो | दूसरे पोल का समय ख़त्म हो चूका है अब शक्ति हमारे पोल मैं आ चुकी है अतः समझदार लोह कणों हमसे चिपको | और शक्तिमान बने रहो | अरविन्द्र केजरीवाल से काष्ट न नॉर्थ पोल से जुड़ने देंगे न साउथ पोल से बीच मैं ही अशक्त साधारण लोह से ही रह जाओगे | अब हममें और कांग्रेस मैं नाम का ही अंतर है मत हिचकिचाओ | वर्ना पछतावे मैं फिर पाँच साल इंतजार करना ही होगा | चुंबक मैं दो ही पोल होते हैं सत्य यह ही है भ्रमित न हों | ………………………………...ॐ शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply