Menu
blogid : 15051 postid : 714048

दे रहे नारीयों को आजादी झाड़ू से केजरीवाल महान, हे संत तूने कर दिया कमल

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

भगवन राम ने सीता माता को बनवास देकर जो दर्द नारीयों को दिया उसे हम नारियां अब तक प्रताड़ना भोग रही हैं | जिस सीता माता ने राम का साथ बन मैं भी नहीं छोड़ा | महलों की राजकुमारी ने पतिब्रत धर्म निभाते बन के कष्टों को खुशी खुशी सहन किया | किन्तु राम ने त्याग करके नारियों के प्रति एक परंपरा का आरम्भ कर दिया | संसार के पुरुषों ने राम की अन्य मर्यादाओं को न अपनाकर परित्याग करने की मर्यादा अपनाते प्रताड़ित करना आरम्भ कर दिया | धन्य हो भारत की नारी जो फिर भी राम को भगवन के नाम से पूजते अपने को धन्य पाती है | ओ भारत की नारीयो तुम्हें सत सत प्रणाम | राम नाम से पुरुषों का तो उद्धार होता गया वहीँ नारियां त्याग का पर्याय बनती रहीं | ……………………..अब हम नारीयों का उद्धार करने को ,सशक्तिकरण करने को अरविन्द्र केजरीवाल नामक संत का अवतार हो चूका है | जिसने हम नारीयों से झाड़ू को मुक्त करना आरम्भ कर दिया है | जो पुरुष कभी झाड़ू को हाथ भी लगाना पाप समझता था , अब झाड़ू हाथ मैं उठाये आप मैं शामिल होता जा रहा है | घर मैं भी झाड़ू लगाते अब शर्म का अनुभव नहीं करता जा रहा है | झाड़ू अब ऑर्डर देकर सप्लाई होने लगी है | हे भारत के महान होते संत तूने हम नारीयों को पुरुषों से यह सम्मान दिला कर उसे अपने अस्तित्व का बोध कराकर हम नारीयों को जो मान दिया है उस के प्रति सत सत प्रणाम | अब हम राम के नाम से भ्रमित न होते भारतीय जनता पार्टी से नहीं जुड़ेंगी | जो हमारा मान सम्मान का कारक होगा, वही हमारे वोट का हक़दार होगा | अरविन्द्र केजरीवाल जी आप लगे रहो हम नारियां आप के साथ हैं बस आप इन पुरुषों को आत्मबोध कराते रहो | सम्पूर्ण भारत के पुरुषों को झाड़ू से युक्त करते जाओ और वोट पाते जाओ | इन भ्रष्ट पुरुषों ने भ्रष्ट होते हुए भी हम नारीयों को प्रताड़ना की वस्तु समझा | ऐसे पुरुष को भ्रष्टाचार से हटाने का यही उचित दंड है कि अब पुरुष नारीयों के होते झाड़ू लगाते नजर आते रहेंगे | धन्य हो संत केजरीवाल जी आप की जय हो | आप अपनी आप के साथ अवश्य ही सत्ता सुख भोगते हम नारीयों का यों ही उद्धार करते रहो | भगवन आपको शक्ति दे | आप दिन दूनी रात चौगुनी उन्नती करते पुरुषों से झाड़ू लगवाते रहो | नारी शाश्क्तिकरण करने वाले हम नारीयों की शक्ति …जय जय कार करेगी ……………………………………ॐ शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply