Menu
blogid : 15051 postid : 713302

केजरीवाल नाम सत्य है ….बाकी सब अस्त हैं

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

अरविन्द्र केजरीवाल ..अरविन्द्र केजरीवाल जपते जपते मीडिआ ने ,राजनीतिज्ञों ने ,चिंतकों ने ,राम नाम ही विसरा दिया है | भा जा पा के नाम से , राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के नाम से ,विश्व हिन्दू परिषद् के नाम से साधू संतों के नाम से कहीं होती रामायण के नाम से राम नाम राम नाम जप चल ही जाता था | शायद मुक्ति मिल ही जाती | लेकिन अब अरविन्द्र केजरीवाल के ब्रेक के बाद तो राम नाम दूभर होता जा रहा है | दिन रात अरविन्द्र केजरीवाल ,अरविन्द्र केजरीवाल ही जपना पड़ रहा है | सम्पूर्ण भारतीय न चाहते हुए भी राम नाम सुगमता से जप ले रहे थे ,और मुक्ती पा रहे थे | अब अरविन्द्र केजरीवाल जपते भ्रष्टाचार मिटते रोजी रोटी के भी लाले पड़ते नजर आ रहे हैं | क्या होगा हम सब का जब भ्रष्टाचार जड़ से मिट जायेगा | इतनी मंहगाई मैं जैसे तैसे भ्रष्ट नमक जुगाड़ से बच्चे पल ही रहे थे | किसी तांत्रिक का भी पता नहीं चल पा रहा है ,जो इस अरविन्द्र केजरीवाल सम्मोहन से मुक्ती दिला सके | क्या अनोखी नाम जप की महिमा है ,राम नाम जपो भव सागर से मुक्ति पाओ ,अरविन्द्र केजरीवाल जपो भ्रष्टाचार से मुक्ति पाओ | दिल्ली मैं तो शीला दीक्षित किसी तांत्रिक को नहीं ढूँढ पायी और सत्ता गवां चुकीं | कांग्रेस और मनमोहन सिंह जी तो शायद तांत्रिकों मैं विस्वास नहीं रखते ,तभी तो मौन हैं | या अब भी गम्भीर नहीं हैं | मेरी मानें तो कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी मिलकर कोई तांत्रिक अनुष्ठान कवाएं जिससे इस भ्रष्टाचार नासक खरपतवार से बचा जा सके | मीडिया यानि शनि सत्य का ज्ञान करक ,जो तुला राशि मैं उच्च का होकर और भी बलवान हो गया है जब अरविन्द्र केजरीवाल नामक राहु मित्र सत्य का आभाष और भी जोश से करने लगा है | और इन दोनों का साथ जुलाई से पाहिले नहीं टूटने वाला है | यानि क़ि मई मैं ही सरकार बन चुकेगी ,जिसमें अरविन्द्र केजरीवाल का प्रभाव साफ नजर आयेगा | अरविन्द्र केजरीवाल ने तो साफ उद्घोषित कर ही दिया है क़ि सरकार उनके ,आप के बिना बन ही नहीं सकती | शायद आत्म बोध भी होता जा रहा है | …………………………..अरविन्द्र केजरीवाल तो अपनी आप सेना के साथ ताल ठोंक चुके हैं क़ि मुझे मारो वर्ना मैं मारूंगा | दोनों हालत मैं मिडिया बराबर साथ ही होगा प्रचार स्वतः ही होता रहेगा | सत्तारूढ़ पार्टियो तुम जो कुछ भी उगाओगे मैं उन सब मैं खरपतवारी सत्य उगलता रहूंगा तुम्हें बराबर फलने फूलने नहीं दूंगा यही मेरी शनि रुपी हरिश्चन्द्री उद्घोषणा है | तुम राम नाम जपते मुक्ति पाना चाहते हो मैं तुम्हें इस लोक मैं ईमानदारी से जीते अरविन्द्र केजरीवाल जपते ही मुक्त होने दूंगा | ………………………………………………………………………………………………………..ॐ शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply