Menu
blogid : 15051 postid : 703895

kejreewal ,s सुपरहिट लाफ्टर राजनीतिक शो ,२ मिनिट्स ब्रेक के बाद

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

२ मिनिट्स ब्रेक्स सिर्फ ,शो फिर चालू है ,…………………………………………….कीचड को साफ करने के लिए कीचड मैं घुसना ही पड़ेगा लोग मेरे रूप को देखकर मुझे पागल ,झूठा दगाबाज ,नौसिखिया ,जाने क्या क्या कहते जा रहे हैं | कीचड से सराबोर तो होना ही पड़ेगा | काले नीले भद्दे रंग भी लगेंगे ही …..| लेकिन आप जानते हो प्रभु मेरा उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है | यही लक्षय है | फिर उसके लिए शक्ति चाहिए जो केंद्र मैं निहित है ,जहाँ जाने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ना होगा | चुनाव लड़ने के लिए धन चाहिए ,समय चाहिए | साथ मैं कूटनीती चाहिए | प्रभो आप यदि मेरे साथ हो तो मुझे कोई चिंता नहीं मुझे सब कुछ स्वतः ही मिल जायेगा | अब मुख्य मंत्री पद छोड़कर समय ही समय है | आप के साथ से मीडिया दिल जान से मेरे साथ है | लेखक चिंतक ,विश्लेषक ,विरोधी ,समर्थक सभी तो दिल खोलकर आरोप प्रत्यारोप ,गाली गलोज या वाह वाही करते दिन रात मग्न होते जा रहे हैं | दिल और दिमाग बस केजरीवाल केजरीवाल ही करता रहता है | अब नरेंद्र मोदी तो दिल से डूबता ही जा रहा है | राहुल तो बच्चा सा ही नजर आ रहा है | अन्य पार्टियां तो जन मानुष के जेहन से निकलती ही जा रही हैं | आप की कृपा से अब जहाँ भी मैं राजनीतिक सभाएं या रैलियां करूंगा , भयंकर भीड़ व समर्थक जुड़ते जायेंगे | धन तो अपने आप ही बरसना शुरू हो जायेगा | ध्रुवीकरण तो ऐसा होगा कि सारी विपक्षी पार्टियों के या सत्ता रूड पार्टी के महान ईमानदार लोग स्वतः ही जुड़ते चले जायेंगे | अब समय आ ही गया समझो जब भ्रष्टाचार धूल मैं मिल जायेगा | आपके आशीर्वाद से मेरे पास खोने को कुछ नहीं जबकि पाने को लक्षय है | भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का …….| और लक्ष्य पाने के लिए कुछ अच्छी बुरी नैतिक या अनैतिक दृश्यों को भूलना ही पड़ता है | जबकि सत्य तो मैं भी आपकी कृपा से जानता ही हूँ कि भ्रष्टाचार तो जीवन का सत्य है | इसके बिना जीवन अधूरा ही होता है | जब जीवन है तभी भ्रष्ट होता है | जीवन के साथ ही भ्रष्टाचार का अंत होता है | आपको साथ पाकर ही मैं कहाँ से कहाँ होता कहाँ को जा रहा हूँ मुझे चिंता नहीं …………..आपने कहा युद्ध कर मैं युद्ध कर रहा हूँ | अच्छा बूरा आप ही समझाते रहोगे | मैं तो यही चाहता हूँ कि जब मैं प्रधान मंत्री बनूँ और विपक्ष मैं राहुल और नरेंद्र मोदी बैठे हों तो आप मेरे बगल मैं मेरे सलाहकार बन ही मुझे मार्ग दर्शन देते रहना | मैं वादा करता हूँ कि मैं भ्रष्टाचारियों को संसद से बाहर ही नहीं निकलने दूंगा | फिर बाहर को कैसे फैलेगा भ्रष्टाचार का वाईरस |||…और मीडिआ को तो मैं बंधक न बना लूं , बहुत भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार करते सरकार को बदनाम कर देती है | सिर्फ सरकार के गुणगान करना ही उसका धर्म होना चाहिए |……………………………………………………………………आपने कहा भी है.गीता मैं ………………………………………………………………जो कुछ कर्म है ,वह सब दुःख रूप ही है ,ऐसा समझ कर कोई शारिरीक क्लेश के भय से कर्तव्य कर्मों का त्याग कर दे ,तो वह ऐसा राजस त्याग कर त्याग के फल को किसी प्रकार भी नहीं पाता है |………………………………………………………………………कर्म फल का त्याग न करने वाले मनुष्यों के कर्मों का फल मरने के पश्चात् अवश्य होता है ,किन्तु कर्म फल का त्याग कर देने वाले मनुष्यों के कर्मों का फल किसी काल मैं नहीं होता |…………………………...अतः मेरे कर्म सिर्फ भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने को ही हैं मेरी कोई पद या धन वैभव की लालशा या अभिलाषा नहीं है …………………………………..ॐ शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply