Menu
blogid : 15051 postid : 698200

Arvindra kejreewal ‘s सुपरहिट लाफ्टर राजनीतिक शो ….

PAPI HARISHCHANDRA
PAPI HARISHCHANDRA
  • 216 Posts
  • 910 Comments

अरविंदर केजरीवाल ,टेक्नोलॉजी से जनता के मन मैं बदलाव का भूत बैठाकर         ,दिल्ली सिंघासन पा चुके हैं | अब टारगेट संसद है | लक्ष्य प्रधानमंत्री पद है | जो कुछ दिल्ली मैं हो रहा है ,क्या ओवर कॉन्फिडन्स की बजह है ? अगर आम जनता यह सोचने की कोशिष करती है, तो उचित लगता है | परन्तु राजनीतिज्ञ ,या मीडिया ,या चिंतक भी यही सोच रहे हैं तो मूर्खता पूर्ण ही लगेगा | अरविन्द्र केजरीवाल का एक एक स्टेप पूरे भारत मैं छाने का है | दो सशक्त बिल्लियों को आपस मैं उलझाकर एक बन्दर 110114hhai11jan14.jpgपूरे भारत मैं छाता जा रहा है | हर बिल्ली की सोच कि ‘रोटी का बड़ा टुकड़ा उसी के हिस्से मैं आयेगा’ ,अरविन्द्र केजरीवाल की ‘आप’ को सह दे रहा है | अरविन्द्र केजरीवाल की ‘आप ‘ अपनी बानर सेना सहित मीडिआ द्वारा हाईलाइट होते छाती जा रही है | ……………………………………………………जो कुछ हो रहा है सब ड्रामा ही है | न कांग्रेस सरकार गिराने का जोखिम लेगी ,न बी जे पी सरकार बनाने की……. | ऐसे मैं आप की सरकार अपनी उछल कूदी नौटंकी से ‘कपिल’ के लाफ्टर शो की तरह सर्वोच्चता प्राप्त करती रहेगी | बालक ,नौसिखिया ,अज्ञानी समझ बड़े बड़े धुरंधर राजनेता या मीडिया वाले हास्य का पात्र मान रहे हैं | जबकि वह अपनी चालाकियों से दोनों बिल्लियों की सारी रोटी हजम करता जा रहा है | जनता का ध्यान सारी समश्याओं से हटाने ,पूरे भारत मैं मीडिया द्वारा छाने के लिए ऐसे नाटक लगातार चलते रहेंगे | लोक सभा जैसे बड़े ,असभ्य ,अशिक्षित संसदीय क्षेत्र की जनता पर टेक्नोलोजी द्वारा बदलाव की नीति सम्भव नहीं होगी | अतः जितना प्रचार कर सको लाफ्टर शो से करते रहो | मीडिया के साथ बड़ी बड़ी राजनीतिक हस्तियां पूर्ण साथ देने को मजबूर होती रहेंगी | कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा लोक सभा चुनाव होने तक……… | ……………………………………………………………… लोक सभा चुनाव प्रचार के लिए कहीं जाकर बड़ी बड़ी रैलियां करने की आवश्यकता नहीं है | समय की भी बचत पैसे की भी बचत …..|…….सम्पूर्ण भारत मैं .सगठन न होने की भी कमी नहीं खलेगी ..|… यानि की अगली लोक सभा आप के बिना नहीं बन सकेगी | आप बालक नहीं छोटा बच्चा नहीं सबके कान काटता नजर आयेगा यही सोच के साथ रण भूमि मैं है | १९७७ की जनता पार्टी जैसी ध्रुवीकरण की शक्ति पैदा कर रही है | ……….सबसे बड़ा फायदा तो यह होगा कि पिछलग्गू पार्टी न होकर तीसरे मोर्चे की प्रणेता बन अपने मार्गदर्सन मैं सबको चलाएगी | जिसको आना है सर झुककर हमारी शर्तों पर ही शामिल हो | ……………………………………………………….. ॐ शांति शांति शांति

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply